फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mill owners not to abandon effect, the court hearing today

बेखौफ मिल मालिकों पर नहीं असर, कोर्ट में सुनवाई आज

Mon, 27 Jul 2015 11:48 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 27 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mill owners not to abandon effect, the court hearing today
जिले की नौ चीनी मिलों पर किसानों का नौ अरब से अधिक गन्ना मूल्य बकाया है, लेकिन मिलों ने गन्ना किसानों को भुगतान के मामले में अड़ियल रवैया अपना रखा है। एसएपी की दर से किसी भी मिल ने भुुगतान नहीं किया है, बल्कि आठ मिलों ने 240 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भी भुुगतान नहीं किया है। भुगतान के मामले में सबसे ज्यादा बजाज ग्रुप की तीन मिलें फिसड्डी बनी हुई हैं, जिन पर चार अरब 55 करोड़ 78 लाख 91 हजार रुपये बकाया है। जबकि सभी नौ मिलों पर नौ अरब नौ करोड़ 60 लाख रुपये बकाया है।
विज्ञापन

बता दें कि 27 मई 2015 को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की याचिका पर हाईकोर्ट ने तीन किस्तों 15 जून, 30 जून और 15 जुलाई तक 75 फीसदी गन्ना मूल्य भुगतान के आदेश चीनी मिलों को दिया था। चीनी मिलों ने इस आदेश को ठेंगा दिखाते हुए एक भी किस्त का भुगतान नहीं किया है। वहीं मंगलवार को कोर्ट में बकाया गन्ना मूल्य की बावत सुनवाई होनी है, लेकिन इसका चीनी मिलों को जरा भी डर नहीं हैै। क्योंकि अभी तक भुगतान में तेजी नहीं आई है। हालांकि पिछले सप्ताह डीएम किंजल सिंह ने चीनी मिल अध्याशियों के साथ बैठक कर भुगतान का शेड्यूल भी मांगा था, लेकिन इस कवायद का भी मिलों पर कोई असर नहीं हुआ हैै। खास बात यह हैै कि अजबापुर मिल ने एसएपी 280 रुपये के सापेक्ष 240 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान कर दिया हैै। जबकि आठ मिलों ने 240 की दर से भी भुगतान करने में अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैैं। भुगतान न मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों की टकटकी मंगलवार को कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन


मिलों पर बकाया
बजाज ग्रुप की गोला मिल पर एक अरब 64 करोड़ 53 लाख 72 हजार रुपये, पलिया पर एक अरब 66 करोड़ 47 लाख आठ हजार, खंभारखेड़ा पर एक अरब 24 करोड़ 78 लाख 11 हजार, ऐरा पर एक अरब 14 करोड़ 16 लाख 87 हजार, अजबापुर पर 49 करोड़ 72 लाख 23 हजार, कुंभी पर 89 करोड़ 85 लाख 57 हजार, गुलरिया पर 69 करोड़ 42 लाख 75 हजार, बेलरायां पर 66 करोड़ 15 लाख 17 हजार और संपूर्णानगर पर 64 करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपये बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी मिलों पर भुगतान के लिए दबाव बनाया गया था, जिस पर कुछ भुगतान हुआ भी है। मंगलवार को कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जगदीश चंद्र यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed