{"_id":"59146b814f1c1b20348515ad","slug":"married-married-woman-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
लख्ाीमपुरख्ाीरी
Updated Thu, 11 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
पति-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पुलिस चौकी क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके पर विधायक रोमी साहनी भी मौके पर पहुंच गए। सीओ गोला अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
घटना गुरुवार सुबह करीब नौ बजे की है। थाना मैलानी के प्रतापपुर गांव निवासी 25 वर्षीय नित्यानंद अपनी (23) वर्षीया पत्नी रोहणी को घर पर अकेला छोड़कर सवेरे छह बजे के लगभग गांव के बगल खेत में मजदूरी करने गया था। पिता लल्लू सिंह गांव से गई एक बारात में मैलानी के निकट अयोध्यापुर और छोटा भाई शिवपूजन लोबिया के खेत में स्प्रे करने गया था। नौ बजे के लगभग शिवपूजन खेत से वापस लौटा और अपनी भाभी रोहणी को कमरे में बंद पाया। दरवाजे में बाहर से कुंडी लगी थी, दरवाजा खोल कर देखा तो भाभी का शव कमरे में पड़ी टीन की बड़ेर में लटका पाया। आनन- फानन में शिवपूजन ने शव उतारा और बडे भाई नित्यानंद को इसकी सूचना मोबाइल फोन से दी। इस पर पति नित्यानंद जब घर पहुंचा तो सारा माजरा देखकर उसके होश फाख्ता हो गए। उसने इसकी इसकी सूचना थाना फरधान क्षेत्र के गांव लोनपुरवा निवासी साले संदीप कुमार को दी। तब तक ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। बहन की मौत की सूचना पर प्रतापपुर गांव पहुंचे मृतका के भाई और परिवारीजन रोहणी के शव को देख दहाड़े मार कर रोने- चिल्लाने लगे। उधर विवाहिता की मौत की सूचना पर सीओ गोला अशोक कुमार, तहसीलदार गोला आशुतोष गुप्ता, एसओ मैलानी आरडी सिंह, एसआई यदुवीर सिंह मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बारीकी से देखने के बाद कब्जे में ले लिया। सीओ गोला ने मायके पक्ष के लोगों से जानकारी लेकर उनके बयान लिए। साथ ही मृतका के पति और भाई से पूछताछ की। मृतका के भाई संदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में पति नित्यानंद और ससुर लल्लूराम पर दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। एसओ मैलानी आरडी सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से करवाया जाएगा।
विज्ञापन
बस इतनी सी बात, और रोहणी ने दे दी जान....
प्रतापपुर गांव की महिलाओं के मुताबिक बुधवार शाम मृतका रोहणी की गांव में ही रिश्तेदारी में एक शादी थी। शादी की खुशियों में मृतका रोहणी का डांस करना पति नित्यानंद को नागवार लगा था। इसके बाद क्या हुआ उन्हें कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
विधायक रोमी की सीओ और एसओ से झड़प
प्रतापपुर गांव में विवाहिता के फांसी लगाने से हुई मौत की सूचना के बाद पलिया भाजपा विधायक रोमी साहनी गुरुवार दोपहर बाद घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना से संबंधित जानकारी ली। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि मृतका का ससुर लल्लू सिंह रिश्तेदारी की बारात में गया था, पति और देवर खेतों में मजदूरी करने गए थे। घटना के समय मृतका रोहणी घर में अकेली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के पति के साथ ही 15 वर्षीय देवर को भी हिरासत में ले लिया। ग्रामीणों की बात सुनकर नाराज हुए विधायक ने सेलफोन से सीओ गोला अशोक कुमार और एसओ मैलानी से बात की। मामले को लेकर विधायक ने पुलिस को निर्दोषों और नाबालिगों के साथ अन्याय न करने की चेतावनी दी। कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। विधायक ने पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।