{"_id":"5781332c4f1c1bca497fa15e","slug":"married-life-was-hanging-after-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
ब्यूरो/ महेवागंज (लखीमपुर खीरी)
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
छह माह पहले हुई थी शादी, मायके पक्ष ने किया हंगामा
मृृतका के पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
चौकी क्षेत्र के गांव महेवा में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने शनिवार की दोपहर कमरा बंद करके फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर मृतका के पति ने पुलिस और मायके पक्ष को जानकारी दी, जिसके कुुछ देर बाद पहुंचे मायके पक्ष ने हंगामा कर दिया। मृतका के पिता हेमराज ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
महेवा गांव निवासी नीरज कुमार की शादी छह माह पूर्व पड़ोस के गांव बुद्धनपुरवा निवासी 20 वर्षीय कन्यावती से हुई थी। शनिवार को पति-पत्नी ने साथ ही खाना खाया, जिस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद कन्यावती ने कमरे को बंद करके साड़ी से कुंडे में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी पुलिस और मायके पक्ष को दी गई। सूचना पाकर गांव पहुंचे मायके वालों ने जमकर हंगामा काटा और मृृतका के पति पर दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।