{"_id":"5894b6e14f1c1bc64fe80ed1","slug":"man-murdered-by-his-cusin","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में युवक को फुफरे भाई ने मौत के घाट उतारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोला में युवक को फुफरे भाई ने मौत के घाट उतारा
गोलागोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)।
Updated Fri, 03 Feb 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुनगर कॉलोनी निवासी एक युवक की शुक्रवार को देर शाम उसके फुफेरे भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घर से भाग रहे हत्यारोपी को परिवार और मोहल्ले वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
अजुर्ननगर कॉलोनी निवासी विपिन गुप्ता (24) शाम को जब परिवार के साथ खाना खा रहा था, तभी उसकी फुफेरे भाई राजू गुप्ता (23) से कहासुनी हो गई, जिस पर राजू ने उसे चाकू मार दिया, परिवार वाले विपिन को लेकर तुरंत सीएचसी भागे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि विपिन ने पिता राममनोहर की साइकिल बेच दी थी, जिस पर राजू का विपिन से विवाद हुआ। बता दें कि राजू के पिता की मौत हो जाने पर उसके मामा ने ही उसका लालन-पालन किया। वह बचपन से ही विपिन के घर में रह रहा है। घटना के बाद सीएचसी पर चौकी इंचार्ज वीके सिंह पहुंचे और उन्होंने शव कब्जे में लेने के साथ पकड़ कर लाए गए राजू को भी हिरासत में ले लिया। यहां बता दें कि विपिन ही मैजिक चलाकर परिवार कर लालन-पालन करता था। विपिन घर में सबसे बड़ा था। उसके दो भाई और दो बहने हैं, अभी उनकी शादी नहीं हुई है। ब्यूरो