{"_id":"57c856e14f1c1b7f042cb266","slug":"man-fishing-in-the-river-dipped","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गया युवक नदी मे डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मछली पकड़ने गया युवक नदी मे डूबा
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
river
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाश जारी, परिवार में मच कोहराम
उल्ल नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक युवक नदी में जा गिरा। यह देख उसके साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नही हुए। साथियों की सूचना पर पहुंची पुलिस और परिवार के लोगों ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नही चल सका।
शहर की वाल्मीकि बस्ती निवासी 35 वर्षीय महेंद्र मोहल्ले के ही सोनू और शेरू के साथ गुरुवार शाम उल्ल नदी में मछली पकड़ने गया था। कुछ ही दूरी पर तीनों युवक नदी के छोर पर बैठकर शिकार करने लगे। बताते है कि महेंद्र किसी तरह नदी मे गिर गया और डूबने लगा। कुछ ही दूरी पर बैठे साथी युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। साथियों ने परिवार वालों को खबर दी। इस बीच कोतवाल रामजी चौधरी और चौकी के सिपाही मौके पर आ गए। वहीं लोगों की ीड़ भी जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नही लगा। वहीं पत्नी मीरा भी रोते बिलखते परिवार वालों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।