फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man died suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Sat, 14 Jan 2017 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। Updated Sat, 14 Jan 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
man died suspicious circumstances
मौत - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति पर आया था ससुराल
विज्ञापन

बरेली से मोहल्ला सिंगहिया में ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक मकनपुर गैस एजेंसी के पास अचेतावस्था में मिला था, जिसको सूचना पर परिवार वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे रेफर किया गया था, लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

बरेली के जगतपुर निवासी बबलू की शादी नगर के मोहल्ला सिंगहिया निवासी लेखराज कश्यप की पुत्री से एक साल पहले हुई थी। बबलू मकर सक्रांति पर ससुराल आया था। सुबह मकनपुर गैस एजेंसी के पास वह संदिग्ध हालात में अचेत मिला। जिसपर परिवार वालों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने वहां पहुंचकर उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। यहां पर उसे डॉक्टरों ने लखीमपुर रेफर कर दिया। इस बीच उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है। चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed