फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahewaganj police outpost Two criminal cede its

महेवागंज चौकी पुलिस ने  दो शातिर अपराधी दबोचे

Sat, 04 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी/महेवागंज।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी/महेवागंज। Updated Sat, 04 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mahewaganj police outpost Two criminal cede its
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
वाहन चेकिंग में मिली सफलता, दोनों पर दर्ज हैं दर्जनों मामले, महिला साथी की तलाश
विज्ञापन

 कोतवाली सदर की महेवागंज चौकी पुलिस को शुक्रवार की रात बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दहिर बाबा स्थान के पास से दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों पर लूट, हत्या के प्रयास समेत कई ममले दर्ज हैं। पुलिस ने युवकों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद होने का दावा किया है।

सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया कि चौकी इंचार्ज संजय सिंह शुक्रवार रात गश्त कर रहे थे। इस बीच दुबग्गा रोड स्थित दहिर बाबा स्थान के पास संदिग्ध हालात में खड़े बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। सिपाही शरद ने युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक सदर कोतवाली के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी अंशू मिश्रा और निघासन थाना क्षेत्र के गांव फरदहिया निवासी अफसर के पास दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर बदमाश हैं। दोनों पर लूट और हत्या के कई मुकदमें दर्ज है। 29 जनवरी को शहर के भुईफोरवानाथ मोहल्ले में एक घर में फायरिंग और लूट के मामले मे भी अंशू मिश्रा फरार चल रहा था। पुलिस सूत्रों की माने तो पूछताछ मे पता चला है कि इनके गैंग मे एक महिला भी है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed