फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Magic vehicle She thrashed

मैजिक वाहन ने महिला को रौंदा

Wed, 06 May 2015 08:10 PM IST
गोला गोकर्णनाथ/रजागंज
गोला गोकर्णनाथ/रजागंज Updated Wed, 06 May 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
Magic vehicle She thrashed
लखीमपुर रोड स्थित केशवापुर तिराहे पर अनियंत्रित मैजिक वाहन से कुचलकर महिला की मौत हो गई है। हादसे में उसकी पुत्री और पुत्र गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगाने की कोशिश की, लेकिन इस बीच पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर सभी को शांत कर दिया।
विज्ञापन

निघासन थाना क्षेत्र के गांव तेलियार निवासी मुनव्वर दिल्ली में कबाड़ का काम करते हैं। उनकी पत्नी मुन्नी (50), पुत्री शमा (10) और पुत्र इमरान (8) के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव सौंठन निवासी दामाद सोनू के यहां जा रही थीं। रास्ते में केशवापुर तिराहे पर वह सड़क से नीचे बच्चों के साथ बैठकर कुछ खा रही थीं। तभी लखीमपुर की तरफ से आ रही मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। अनियंत्रित मैजिक पेड़ से टकराने के बाद दुकान के पास खड़ी राजेंद्र प्रसाद की बाइक को क्षतिग्रस्त कर मुन्नी को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पास में बैठी मुन्नी की पुत्री शमा और पुत्र इमरान भी गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। चालक को लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, सीओ मधुवन कुमार सिंह, कोतवाल एके उपाध्याय, एसएसआई तपेश्वर सागर, हैदराबाद एसओ अजय कुमार यादव सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इस बीच जाम लगाने की कोशिश कर रहे लोगों को पुलिस ने लाठियां फटकारकर शांत कराया।
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों को बंद कराने की मांग
आक्रोशित भीड़ ने डग्गामार वाहनों का संचालन बंद कराने की मांग करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। भीड़ में मौजूद लोगों का कहना था कि पिछले तीन माह में इस मार्ग पर मैजिक वाहन चालकों ने लापरवाही से वाहन चलाकर आधा दर्जन लोगों की जान ली हैं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed