{"_id":"7859170f961b7bb643969533342aeb35","slug":"made-of-precious-wood-old-pots-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीमती लकड़ी से बने पुराने बर्तन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कीमती लकड़ी से बने पुराने बर्तन बरामद
संपूर्णानगर
Updated Fri, 12 Jun 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग, पुलिस और एसएसबी के संयुक्त दल में सॉल की कीमती लकड़ी से बने पुराने बर्तन बरामद कर चार लोगों को पकड़कर चालान भेजा है।
एसडीओ फारेस्ट अशोक कुमार ने बताया कि मझरा पश्चिम के मजरा छोआ गांव में सीमा पिलर नं 204 से डी थापा चौराहा जाने वाले रास्ते के पास एक ट्रक में कीमती लकड़ी के बने पुराने सात सौ बर्तन बरामद किए गए। मौके पर चार लोग भी पकड़े गए। पकड़े गए लोगों में उन्नाव जनपद के ग्राम कुयथर पाठेबिछिया थाना अजगैन का लतीफ, कमालखान निवासी बड़ा मझरा थाना संपूर्णानगर, ट्रक ड्राइवर बूटन प्रसाद ग्राम भैराघाटा थाना भटनी जिला देवरिया तथा ट्रक क्लीनर नजीर निवासी भरतपुर हजारा, पीलीभीत का चालान भेजा गया है। एसडीओ ने बताया कि लकड़ी दवाइयां बनाने के काम आती है तथा ये नेपाल के पहाड़ों पर होती है, यह कीमती लकड़ी है। दल में रेंजर राकेश चतुर्वेेदी, डिप्टी रेंजर केके पाडेंय, फारेस्ट गार्ड रामपाल यादव, खजुरिया पुलिस चौकी प्रभारी शिवमूर्ति भी शामिल रहे। रेंजर ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी को जांच के लिए भारतीय वनस्पति अनुसंधान केंद्र देहरादून भेजा जाएगा।