फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Looting robbery

रंजिशन पिटाई कर घर में घुसकर की लूटपाट

Wed, 29 Mar 2017 12:43 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Wed, 29 Mar 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Looting robbery
लूट

विज्ञापन

  थाना क्षेत्र के गांव श्रीनगर में आपसी रंजिश में कुछ लोगों ने एक घर में घुस कर लाठी-डंडों से घरवालों की पिटाई कर दी। आरोप है कि  घर में लड़की की शादी के लिए रखी करीब दो लाख रुपये की नगदी और जेवर भी लूट ले गए।  सूचना के बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन कर गुस्से का इजहार किया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
ग्राम श्रीनगर निवासी रामदयाल पुत्र रामनरेश ने पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सोमवार की रात जब वह और उसका परिवार नींद में था। तभी उससे रंजिश मानने वाले लोग घर में घुस आए और लाठी डंडो व अन्य हथियारों से मारना-पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद बेटी की शादी के लिए रखा दहेज का सामान मंगल सूत्र, सोने चांदी की झुमकी, जमीन गिरवी कर रखकर रखे दो लाख रुपया लूट ले गए। उसके मुताबिक उसकी पुत्री की शादी 28 अप्रैल को होने वाली है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा तो लोग गुस्सा गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शन करने वालों में सुग्रीव, सरवन, मंजेश, दीपक कुमार, चुन्नीलाल, तुलसी, रिंकू, संजय, सरस्वती, ज्योति देंवी, दिनेश्वरी, मीरा, देवकी आदि शामिल रहीं। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन



मामला मारपीट का है। लूटपाट नहीं हुई है। तहरीर मिली है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

                                     पीके झा एसओ, पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed