फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lock Shop Breaking stealing millions

दुकान का ताला  तोड़कर लाखों की चोरी

Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lock Shop Breaking stealing millions
चोर
लखीमपुर रोड पर हुई घटना, पुलिस पर भारी रहे चोर
विज्ञापन

ईद के मद्देनजर रातभर हूटर बजाती रह गई पुलिस

कोतवाली से चंद कदमों की दूूरी पर लखीमपुर रोड स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल पार कर लिया। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
लखीमपुर रोड पर कृषक समाज इंटर कालेज के सामने पंकज कोहली की मशीनों के कल पुर्जे, ऑक्सीजन सिलेंडर आदि की वैल्डिंग मैटेरियल की पंकज ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने किसी समय दुकान के शटर का ताला तोड़कर कॉपर लीड के आठ बंडल, रॉड, पेटी और नकदी समेत एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया है। मामले की सूचना पुलिस दे दी गई है। पंकज कोहली ने बताया कि साप्ताहिक बंदी होने के कारण बुधवार को वह दुकान में ताला डालकर घर जल्दी चले गए थे। गुरुवार की सुबह जब पास के दुकानदारों ने शटर खुला देखा तो उन्हें सूचना दी। सदर चौराहा और कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर नगर की व्यस्ततम रोड पर हुई चोरी की घटना से व्यापारियों में रोष है। ईद के मद्देनजर नगर में दो दिन से पुलिस और पीएसी के जवानों की गश्त और हूटर बजाती गाड़ियों के बीच भी चोरों के हौंसले बुलंद हैं, जिन्होंने ईद की रात में दुकान का शटर तोड़कर पुलिस की नाक के नीचे चोरी को अंजाम दिया है। दुकानदारों ने बताया कि कई माह पूर्व पास की कई दुकानों के ताले टूट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed