{"_id":"b0749781b95b2e27586920f8062aeb5e","slug":"land-jewelery-and-tractors-grab-charged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन, जेवर और ट्रैक्टर हड़पने का आरोप लगाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन, जेवर और ट्रैक्टर हड़पने का आरोप लगाया
पलियाकलां
Updated Wed, 20 May 2015 07:39 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम अतरिया निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाइयों पर जबरदस्ती उसके ट्रैक्टर, हैरो, हल, जमीन, जेवर पर कब्जा कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए कोतवाली प्रभारी को तहरीर दी है। समाचार भेजे जाने तक उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी थी।
अतरिया निवासी अब्दुल हमीद पुत्र अब्दुल रऊफ ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके भाइयों ने उसका ट्रैक्टर, हैरो, लोहिया हल, जमीन व पत्नी के जेवर पर जबरन कब्जा कर लिया है। उसे और उसके विकलांग पुत्र-पुत्री को मारपीट कर जबरदस्ती घर से निकाल दिया है जबकि उसकी पत्नी बीमारी के चलते मर चुकी है।
तहरीर में यह भी लिखा है कि जब उसने गांव के संभ्रांत नागरिकों को बुलाकर बंटवारा करने की बात रखी तो उसे भी नहीं माना गया। वह मजदूरी कर किसी तरह अपना और बच्चों का पेट पाल रहा है।