{"_id":"58b9a0f34f1c1b9e64831284","slug":"lakhimpur-under-curfew-four-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर में कर्फ्यू जारी, चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखीमपुर में कर्फ्यू जारी, चार गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
कर्फ्यू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-शाम को तीन घंटे की ढील दी गई, कमिश्नर और आईजी ने संभाली कमान
-शहर में निकाला गया शांति मार्च, आज हट सकता है दिन का कर्फ्यू
धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला वीडियो वायरल होने के बाद हुए बवाल के कारण लखीमपुर शहर में लगाया गया कर्फ्यू शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि दोपहर बाद कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी गई। कर्फ्यू के कारण शहर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस बीच पुलिस ने बवाल को लेकर दो नए मामले दर्ज किए और चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लखनऊ के कमिश्नर भुवनेश कुमार और आईजी ए सतीश गणेश ने गुरुवार की रात से ही हालात पर काबू पाने की कमान संभाल ली थी। शुक्रवार को कचहरी सभागार में कर्फ्यू के दौरान पीस कमेटी की बैठक हुई जिसमें दोनों समुदायों ने अमन की बात कही। हालांकि हिंदू संगठनों के कुछ पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन पर शुरुआत में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। इसके बाद शहर में शांति मार्च निकालने और कर्फ्यू में ढील देने का निर्णय लिया गया। इसके बाद साढ़े तीन से साढ़े छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई। रात में एहतियातन कर्फ्यू पूरी तरह लागू रहा। आईजी ने कहा है कि सब कुछ ठीक रहा तो शनिवार को पूरे दिन कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार रात में दो मामले दर्ज किए। पहला मामला रेमंड शोरूम पर तोड़फोड़ करने और भीड़ को भड़काने का, जबकि दूसरा गोलीकांड का दर्ज हुआ। देर रात भीड़ को भड़काने वालों की तलाश शुरू हुई और भाजपा नेता विनोद गुप्ता समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं फायरिंग के मामले में नामजद शोरूम के मालिक नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सभी का शांति भंग करने के आरोप में चालान भेजा है। दर्ज मुकदमे में बारीकी से जांच के बाद ही किसी को उन मामलों में दोषी माना जाएगा। बृहस्पतिवार रात बवाल के दौरान चली गोली से दो युवक रविशंकर और सचिन गुप्ता घायल हो गए थे।
विज्ञापन
शहर में लगे कर्फ्यू के दौरान इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरह ठप रहीं। इससे सोशल मीडिया पर भी कर्फ्यू जैसा नजारा रहा। इस बीच न फेसबुक चल पाया न व्हाट्स ऐप। इंटरनेट सेवाएं ठप रहने से ई बैंकिंग ई-मेल समेत सभी कामकाज भी ठप रहे।
एक दर्जन से अधिक लोग हिरासत में
शुक्रवार को भी पुलिस की ताबड़तोड़ दबिशें जारी रहीं। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न स्थानों से एक दर्जन से अधिक लोगों को दबोच कर हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे थे।
आरोपी का होगा नार्को टेस्ट
पीस कमेटी की बैठक के दौरान डीआईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले आरोपी माज अहमद समेत सभी का नार्को टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस गंभीरता से मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।