{"_id":"5741f4e94f1c1b7818690b0a","slug":"lahi-loaded-truck-overturned-on-border-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर पर लाही भरा ट्रक पलटा, चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार्डर पर लाही भरा ट्रक पलटा, चालक घायल
अमर उजाला ब्यूरो/गौरीफंटा।
Updated Sun, 22 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर रोड के कारण आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं
भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर पर भारत से नेपाल लाही लेकर जा रहा ट्रक रास्ता खराब होने के कारण पलट गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।
भारत से लाही भरकर नेपाल ले जा रहा एक ट्रक पलट गया। जिसमें भरी लाही की बोरियां जहां तितर-बितर हो गईं। वहीं, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले जाया गया है। बता दें कि भारत से दलहन, तिलहन आदि चीजों का नेपाल में पूर्ण रूप से प्रतिबंध है, इसके बाद भी ट्रकों में भरकर आए दिन नेपाल ले जाया जा रहा है। वहीं बॉर्डर पर अभी हाल ही में एक पेपर रोल भरा ट्रक पलट गया था। जिसमें कोई नुकसान तो नहीं हुआ था, लेकिन जर्जर रोड के कारण आए दिन इस रोड पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिसकी ओर कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।