फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kunvrpur shot dead aged

कुंवरपुर में वृद्ध की गोली मारकर हत्या

Mon, 18 Jan 2016 10:30 PM IST
ममरी।
ममरी। Updated Mon, 18 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Kunvrpur shot dead aged
हैदराबाद थाना क्षेत्र के कुंवरपुर माफी गांव में अपने बग्गर में सोए एक व्यक्ति की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल का सीओ गोला एसी श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

रविवार रात कुंवरपुर माफी गांव में दलित लल्लूराम (65) अपने बग्गर में सो रहा था। इस दौरान बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। सुबह होने पर मृतक की पत्नी सुखरानी जब बग्गर में पहुंची तो खून से लथपथ लल्लूराम का शव रजाई से ढका मिला। जिसे देखकर वह बेहोश होकर गिर पड़ी। दो एकड़ जमीन के जोतकार लल्लूराम के दो बेटे, दो बेटियां हैं। बड़े बेटे अमरीश, छोटे बेटे नरेंद्र, पत्नी सुखरानी का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। रात के दौरान हत्या किसने किस वक्त की इसका पता नहीं लगा है। इस बारे में मोहल्ले और गांव वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। जिस स्थान पर लल्लूराम की हत्या की गई वहां से पुलिस पिकेट की दूरी मात्र एक फर्लांग है। गोली चलने की आवाज किसी को भी सुनाई नहीं दी। मौके पर पहुंचे एसओ विश्वनाथ यादव, सीओ एसी श्रीवास्तव भी घटना को संदिग्ध मान रहे हैं। एसओ ने बताया कि मृतक के बेटे अमरीश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की छानबीन भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed