{"_id":"584837874f1c1bfd644490eb","slug":"kunde-s-body-hanging-from-the-room-got-married","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे के कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमरे के कुंडे से लटकता मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गांव मटेहनी लालापुरवा निवासी मोहित यादव की 20 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी का शव कमरे में कुंडे से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका के पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना ईसानगर के ग्राम मंदूरा निवासी लाले यादव ने बताया कि उन्होंने पुत्री सावित्री देवी का विवाह सात महीने पहले ग्राम लालापुरवा मजरा मटेहनी निवासी हरनाम के पुत्र मोहित से किया था। ससुराल के लोग दहेज में एक लाख रुपये नकद, बाइक की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। मंगलवार की रात उसकी पुत्री को मारकर कमरे के अंदर छत के कुंडे से लटका दिया। रात दस बजे ससुराल वालों ने पुत्री के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना उसे और पुलिस को दी। जिस पर वह लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।