फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ktha a new twist in the case and accused extended

कटहा मामले में नया मोड़ एक और अभियुक्त बढ़ाया

Wed, 20 Apr 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो  निघासन।
ब्यूरो  निघासन। Updated Wed, 20 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ktha a new twist in the case and accused extended
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दुल्हन के स्वागत में चलाई गई गोली से बालिका की मौत का मामला
पीड़ित पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल, एसपी से शिकायत
एसओ बोले-रज्जन ने नहीं बल्कि जंत्री ने मारी थी गोली 

 थाना क्षेत्र के गांव कटहा में दुल्हन के स्वागत में चलाई गई गोली लगने से बालिका की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है, जिसमें एक और अभियुक्त के नाम का खुलासा करते हुए पुलिस ने उसे ही मुख्य आरोपी बना दिया गया है। इससे घटनाक्रम के क्लाइमेक्स में कई पेच भी पैदा हो गए हैैं। वहीं पुलिस के इस नए खुलासे से मृतक का पिता संतुष्ट नहीं है। उन्होंने पुलिस के दावों पर सवालिया निशान उठाते हुए एसपी से शिकायत की है। जबकि पुलिस ने तीन अभियुक्तों का चालान भेजा है। उधर, एसओ मनोज सिंह ने कहा कि तफ्तीश के दौरान एक नाम उजागर हुआ, जिसने रिवाल्वर से गोली मारी थी। 
बता दें कि गांव कटहा में बीते सोमवार को अजय की बारात वापस घर आई थी। दुल्हन के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रहीं थी। इसी बीच दुल्हन के स्वागत को लेकर वहां पर फायरिंग हुई। फायरिंग में कमलेश की 11 वर्षीय पुत्री कीमती देवी के पेट में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गई। घायल बालिका को लखीमपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतका के पिता कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने रज्जन उर्फ राजेंद्र, रिटायर्ड फौजी राजेंद्र सिंह और रामभरोसे के खिलाफ रंजिशन हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने रज्जन उर्फ राजेंद्र और रिटायर्ड फौजी राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तफ्तीश के दौरान अतरिया निवासी जंत्री प्रसाद के नाम का भी खुलासा करते हुए सबको चौंका दिया है। वादी कमलेश ने बताया कि पुलिस ने रज्जन और रिटायर्ड फौजी राजेंद्र सिंह को सोमवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन तय समय सीमा में चालान नहीं भेजा। इससे पुलिस की मंशा पर सवाल उठ रहे हैैं, क्योंकि बुधवार को एक नया अभियुक्त शामिल करते हुए उसे ही मुख्य आरोपी बना दिया गया है। एसओ ने तफ्तीश के दौरान अतरिया निवासी जंत्री प्रसाद का नाम उजागर करते हुए उसे ही गोली मारने का मुख्य आरोपी बनाते हुए चालान भेजा है। जबकि वादी कमलेश ने रज्जन उर्फ राजेंद्र पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में वादी ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। 
विज्ञापन


पुलिस को बचाने के लिए लिखी हत्या की रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार यदि किसी थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग होती है, तो संबंधित थानाध्यक्ष के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है। लिहाजा इस बात के कयास लगाए जा रहे हैैं कि दुल्हन के स्वागत के दौरान हुई फायरिंग में बालिका की मौत को हर्ष फायरिंग न मानकर रंजिशन कत्ल की वारदात दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथ पर निशान का पुलिस ने उठाया फायदा 
जंत्री प्रसाद के बेटे पंकज ने बताया कि उसके पापा को तीन दिन पहले चोट लग गई थी, जिसके चलते उनके हाथ पर काला निशान आ गया था। आरोप है कि पुलिस ने उसी निशान का फायदा उठाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।



तफ्तीश के दौरान जंत्री प्रसाद का नाम उजागर होने पर रिपोर्ट में उसका नाम बढ़ाया गया। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर तीनों का एक साथ चालान भेजा गया है। वादी की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। विवेचना में पता चला है कि अभियुक्त रज्जन के उकसाने पर उसके दोस्त जंत्री प्रसाद ने रिटायर्ड फौजी राजेंद्र सिंह के रिवाल्वर से बालिका को गोली मारी थी। 
-मनोज सिंह, एसओ निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed