फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kotwali police brought the young man to hold false information

झूठी सूचना पर युवक को कोतवाली पकड़ लाई पुलिस

Sat, 18 Feb 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ। Updated Sat, 18 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Kotwali police brought the young man to hold false information
झूठी सूचना - फोटो : अमर उजाला
तलाशी ली तो मनोरंजन बैंक लिखे नोटों की मिली गड्डियां 
विज्ञापन

 पुलिस झूठी सूचना पर हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव घरथनियां से एक युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके पास बच्चों के खेलने वाले नोटों की गड्डियां निकलीं, जिन पर मनोरंजन बैंक लिखा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया।

हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव घरथनियां से किसी ने फोन कर 100 डायल पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक के पास नोटों की गड्डियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस गांव निवासी वकील खां को कोतवाली ले आयी। जहां जांच में वकील के पास से मनोरंजन बैंक लिखे नोटों की गड्डियां मिलीं। जिसमें मनोरंजन बैंक लिखे दो हजार के नोटों की तीन गड्डियां और 500 के नोट की एक गड्डी थी। कोतवाली में मौजूद वकील खां ने बताया कि वह नगर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर बचपन से काम करता है, वहीं उसके पिता भी काम करते हैं, वह अपनी ठेलिया पर रस्सी लादकर एक व्यापारी की गोदाम में उतारने जा रहा था, तभी जामा मस्जिद के पीछे पूर्वी दीक्षिताना मोहल्ले में ठेलिया के पहिये के नीचे काली पॉलीथिन में लिपटी नोटों की गड्डी मिली। जिसे वह लेकर घर चला गया। गांव जाकर उसने वह गड्डियां लोगों को दिखाई, इस पर किसी ने पुलिस को फोन कर दिया और पुलिस उसे उठाकर कोतवाली ले आयी है। कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस फोन पर मिली जानकारी के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए कोतवाली लायी है। शिकायत झूठी निकली है। लाए गये युवक को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed