फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Killing four Accused arrested

हत्या करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 03 May 2015 11:08 PM IST
बिजुआ
बिजुआ Updated Sun, 03 May 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र के कुंअरपुर खुर्द गांव में बीती रात हुए कत्ल के मामले में भीरा पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों के पास से हत्या करने में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार की देर शाम को कुंअरपुरखुर्द में घात लगाकर बैठे हमलावरों ने वीरेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी हमलावरों ने वीरेंद्र को गांव के  बीच में घेरकर मारा था। रात को ही इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ वीरेंद्र के भाईं इंद्रजीत ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें भीरा पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर चार नामजद आरोपियों क्रमश: श्यामबिहारी, छोटेलाल, पवन और रवि को हिरासत में ले लिया है। एसओ ब्रजराज यादव ने बताया कि गांव में एहतियातन पुलिस लगा दी गई है।
विज्ञापन

पहले भी हुई है गोलीबारी : इस गांव में दो पक्षों में कई बार विवाद हो चुका है। बताते हैं कि इंद्रजीत पर दो बार पहले भी श्यामबिहारी के पक्ष के लोगों ने फायर झोंका था। मामले में भीरा पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई कर कागजी खानापूरी की थी। शनिवार को वीरेंद्र पर जब हमला हुआ तब उसके भाई इंद्रजीत को भी लोगों ने घेरा था, लेकिन गांव के लोगाें के आने पर इंद्रजीत की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed