{"_id":"52db9cbc00cce9f77dc1578ecdd9e6d5","slug":"kidnappers-seized-two-teenagers-one-of-the-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा दो किशोरियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा दो किशोरियां बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
सिकंद्राबाद
Updated Tue, 10 Feb 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
नीमगांव पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग क्षेत्रों से अगवा की गईं दो किशोरियों को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। वहीं एक मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
एसओ बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि भदूरा चौराहे पर दो माह पहले एक गांव से अगवा की गई किशोरी को देखे जाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर किशोरी की बरामद कर लिया। इस मामले में नामजद आरोपी दीपू को गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरी तरफ एक वर्ष पूर्व अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने हैदराबाद क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया है। दोनों किशोरियों को मेडिकल परीक्षण और बयान के लिए भेजा है।