Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Five accused, including prime suspect Ranveer, arrested in Satendra murder case

Firozabad News: सतेंद्र हत्याकांड में मुख्य आरोपी रनवीर समेत पांच अभियुक्त गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 12:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 14 Nov 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Five accused, including prime suspect Ranveer, arrested in Satendra murder case
सतेंद्र हत्याकांड के आरोपी पुलिस हिरासत में। स्रोतः पुलिस - फोटो : सतेंद्र हत्याकांड के आरोपी पुलिस हिरासत में। स्रोतः पुलिस
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। थाना अरांव क्षेत्र के ग्राम नगला केहरी में दो भाइयों के बीच खेत पर पानी लगाने को लेकर हुई सतेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मुख्य आरोपी रनवीर सिंह समेत पांच फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे और खून से सना फावड़ा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

नगला केहरी निवासी महावीर सिंह और उनके भाई रनवीर सिंह के बीच पिछले काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। 9 नवंबर को भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। लेकिन अगली ही सुबह यानी 10 नवंबर की सुबह यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।
विज्ञापन

वादी महावीर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि 10 नवंबर को वह और उनके दोनों पुत्र सत्येंद्र कुमार व सचिन कुमार अपने खेतों में पानी लगा रहे थे। तभी रनवीर सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों और फावड़े लेकर खेत पर आ धमका और दोनों बेटों सत्येंद्र व सचिन पर जानलेवा हमला बोल दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आगरा में उपचार के दौरान सत्येंद्र की बृहस्पतिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अरांव पुलिस टीम ने पिता रनवीर सिंह, बेटे नीतेश, गुरुवेश, रनवीर की पत्नी रामादेवी और बेटी चांदनी सभी निवासी ग्राम नगला केहरी, थाना अरांव को सिरसागंज बाईपास तिराहा कस्बा अरांव से गिरफ्तार किया। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी ने बताया कि गिरफ्तार सभी पांचों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed