{"_id":"6af75e3fcad05c5e960a1325","slug":"fir-filed-against-car-driver-five-days-after-the-accident-una-news-c-93-1-ssml1048-213337-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हादसे के पांच दिन बाद कार चालक के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हादसे के पांच दिन बाद कार चालक के खिलाफ एफआईआर
Sat, 14 Nov 2026 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
अंब (ऊना)। ऊना रोड पर कुठैड़ा खैरला में हुए सड़क हादसे के पांच दिन बाद अंब पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक अभी एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन है और चिकित्सकों ने उसे बयान देने के लिए अनफिट बताया है। ऐसे में पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार सात नवंबर की शाम करीब पौने आठ बजे उत्तर प्रदेश के संभल का निवासी सनोज पुत्र शीशपाल कुठैड़ा खैरला में सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान ऊना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक करीब आठ से दस फीट दूर जा गिरा और बेहोश हो गया। हादसे के बाद कार चालक ने वाहन रोका और घायल को अपनी गाड़ी से सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
घटना की रात पुलिस को मौके पर कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला था। हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा कर दिया गया था। बाद में प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर पुलिस ने चालक की पहचान योग राज पुत्र हंस राज निवासी भुनाड़, तहसील सलूणी, जिला चंबा के रूप में की।
विज्ञापन
एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि कार चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।