{"_id":"5766dbd34f1c1bd37411b8e1","slug":"kanchan-was-killed-by-snake-bites","type":"story","status":"publish","title_hn":"संाप के काटने से हुई थी कंचन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संाप के काटने से हुई थी कंचन की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/सिकन्द्राबाद।
Updated Sun, 19 Jun 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
snake
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोबारा हुए पोस्टमार्टम में भी हुई पुष्टि
मायके वाले गांव में नहीं लाए शव, लखीमपुर में की अंत्येष्टि
डीएम के आदेश पर थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी कंचन पांडेय के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल ने दोबारा पोस्टमार्टम किया। उसमें भी मौत का कारण सांप से काटना ही बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मायके वालों ने लखीमपुर में ही शव की अंत्येष्टि कर दी।
गांव करनपुर निवासी अमरीश पांडेय की पत्नी कंचन पांडेय की 17 जून को संदिग्धहालात में मौत हो गई थी। पति ने साप के काटने से मौत होने का दावा किया था, जबकि गांव में ही रहने वाले मायके के लोग हत्या का आरोप लगा रहे थे। नीमगांव पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने साप के काटने से मौत होने की पुष्टि की थी। मृतका के मायके वाले पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे। वह दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए अड़ गए। 18 जून को डीएम के आदेश पर शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से दोबारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सीओ मितौली मिथलेश कुमारी दीक्षित ने बताया कि दोबारा भी डॉक्टरों ने साप के काटने से मौत होने की पुष्टि की है। उधर पोस्टमार्टम के बाद मायके वाले शव लेकर गांव नहीं पहुंचे और शव का लखीपुर में अंतिम संस्कार कर दिया। अंतिम संस्कार में ससुराल पक्ष के लोग शामिल नहीं हुए।