फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Just to be vulnerable to the death of cyclist

बस की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Just to be vulnerable to the death of cyclist
accident - फोटो : amar ujala
- मौसी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहा था विजय
विज्ञापन

- बसेगापुर पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना 

मौसी की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थाना फूलबेहड़ के गांव गौरा निवासी 30 वर्षीय विजय कुमार की साइकिल में बस ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

गांव गौरा निवासी अनूप कुमार ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी उनकी मौसी की मौत हो गई थी। शुक्रवार की सुबह उनका छोटा भाई विजय कुमार मौसी की अंत्येष्टि में शामिल होने साइकिल से दाउदपुर जा रहे था। बसेगापुर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे विजय कुमार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां भाई की मौत हो गई। हादसे में मौत होने पर परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed