{"_id":"586fe32b4f1c1b945d15ac02","slug":"just-overtake-rukwai-operating-cash-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक कर बस रुकवाई, परिचालक से नकदी छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरटेक कर बस रुकवाई, परिचालक से नकदी छीनी
अमर उजाला ब्यूरो उचौलिया (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक के साथ भी मारपीट कर भागे बोलेरो सवार
लखनऊ जा रही बिजनौर डिपो की रोडवेज बस को कसबे में बोलेरों सवारों ने ओवरटेक कर रुकवा लिया, फिर परिचालक से मारपीट करते हुए उसकी जेब से तीन हजार की नकदी छीन ली। विरोध करने पर चालक को भी पीटा और मौके से भाग निकले। इस दौरान बस का गेट भी टूट गया।
रोडवेज के परिचालक सुधांशु कुमार ने चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर बोलेरो संख्या यूपी 30 एए/5880 बस से टकराते बची थी। इससे बोलेरो सवारों ने विवाद किया था, लेकिन पुलिस ने मामला निपटा दिया था। इसके बाद बस लखनऊ जा रही थी। कसबे में पहुंचते ही ओवरटेक कर बोलेरो सवार उतर आए और मारपीट करने लगे। इसी बीच कसबे से 20-25 अन्य लोगों को भी बुला लिया और जेब से तीन हजार रुपये निकाल लिए। चालक नीरज शर्मा बचाने आए तो उन्हें भी मारा पीटा। इसके बाद हमलावर बोलेरो में सवार हो लखनऊ की ओर भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।