फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Just out of range murderer husband

पति ही निकला सीमा का कातिल 

Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन।
अमर उजाला ब्यूरो-निघासन। Updated Tue, 12 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
हत्यारे पति का पुलिस ने तमंचा सहित भेजा चालान 
विज्ञापन

बल्लीपुर में तीन अप्रैल की रात गोली मारकर सीमा की हत्या करने वाला कोई और नहीं उसका पति ही था। पुलिस ने इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पति के पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद करते हुए उसे जेल भेजा है। 

एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गांव बल्लीपुर निवासी विकास के एक युवती से अवैध संबंध थे। युवती की शादी दूसरी जगह तय होने के कारण वह कई बार भागकर विकास के घर जबरन आ गई। इस बात को लेकर विकास की पत्नी सीमा और विकास में काफी नोकझोंक हो गई। विकास ने सीमा को रास्ते से हटाकर अपनी प्रेमिका के साथ शादी करने का षड्यंत्र रचा। तीन अप्रैल की रात वह मैच देखकर आया और बदमाशों का बहाना करते हुए सीमा को गोली मार दी। उसने लूटपाट दिखाने के लिए कपड़ों से भरी सूटकेस भी घर के बाहर फेंक दिया। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने एक माह पहले धमकी देने वाला पत्र भी दिखाया। एसओ ने बताया कि इस संबंध में घटना के दिन से ही पुलिस को शक था। इस मामले में मुर्गहा, बल्लीपुर के करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के बयान लिए गए। विकास ने भी अवैध संबंधों के चलते हत्या करने की बात को स्वीकार किया। उसी की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा आदि भी बरामद किया। विकास को मुखबिर की सूचना पर आरक्षी राघवेंद्र, हेमंत आदि पुलिस टीम ने मझगई रोड पर स्थित गहरा नाला के पास गिरफ्तार कर लिया, उसका चालान भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed