{"_id":"477209729e1c02e2324cba5422e3b7c8","slug":"jholachap-replaced-by-another-old-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और झोलाछाप ने ले ली वृद्ध की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक और झोलाछाप ने ले ली वृद्ध की जान
निघासन
Updated Fri, 10 Jul 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
रानीगंज के बाद अब गांव तारानगर में एक और झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक वृद्ध की मौत हो गई। एक के बाद एक मौत हो रही है, लेकिन प्रशासन बेखबर है। मूड़ा बुजुर्ग चौराहे पर कई झोलाछाप डॉक्टरों की दुकानें सजी हैं। आरोप है कि मृतक के परिवार वालों को कथित झोलाछाप डॉक्टर ने धमकाकर शव का अंतिम संस्कार करा दिया है। झंडी चौकी इंचार्ज ने जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। सीएचसी प्रभारी एसआर वर्मा ने मौके पर जाकर जायजा लिया। वह घर पर नहीं मिला है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गांव मूडा बुजुर्ग निवासी श्रीदेवी ने बताया कि उसके पति भगौती करीब दो साल से खांसी आदि से पीड़ित थे। धौरहरा स्थित एक झोलाछाप डाक्टर से इलाज कराया तो दवा रिएक्शन कर गई। उसके बाद उसी डॉक्टर के इलाज से सही हो गया। बुधवार को फिर भगौती बीमार हो गया। आरोप है कि उसने गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर के यहां से दवा ली। दवा खाने के कुछ समय बाद उसे उलझन पड़ गई और शौच जाना पड़ा। वहां पर भगौती गश खाकर गिर गया। भगौती को गिरते खेतों में काम कर रहे लोगों ने देख लिया और उसे घर लेकर आए। श्रीदेवी ने उसी कथित डॉक्टर को बुलाया। उसने दवा रेक्शन करने की बात कह हालत गंभीर होता देखकर वहां से खिसक लिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब 7.30 बजे उसकी मौत हो गई। आरोप है कि कथित डॉक्टर बाहुबली होने के कारण उसके परिवार वालों को शिकायत करने पर डराया धमकाया। घटना मूड़ा स्थित पीएचसी से चंद कदमों पर हुई है। आरोप है कि यहां पर छप्परों में मेडिकल स्टोर और कथित झोलाछाप अपनी दुकानें खोखे में खोले हैं। भगौती की मौत के बाद से कथित डॉक्टर गांव से फरार है।
चौकी प्रभारी झंडी रामबिलास यादव ने बताया कि जानकारी मिली है। मौके पर जाकर झोलाछाप डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
झोलाछापों की जारी होगी सूची
सीएचसी प्रभारी एसआर वर्मा ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से लगातार हो रही मौतों का मामला गंभीर है। उन्होंने चार दर्जन से अधिक झोलाछाप डॉक्टरों को चिंह्ति कर सूची बनाई है, जिन पर अंकुश के लिए सूचना थाने में भी दी जाएगी।