फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Jewelery lakh, 10 thousand of the stolen cash

तीन लाख के जेवर, 10 हजार की नकदी चोरी 

Fri, 13 May 2016 10:45 PM IST
निघासन।
निघासन। Updated Fri, 13 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
Jewelery lakh, 10 thousand of the stolen cash
चोरी - फोटो : demo
क्षेत्र के गांव पचपेडी में कोल्हू व्यवसायी के घर दीवार फांदकर घुसे चोरों ने घर में रखे तीन लाख के जेवर और 10 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात में ही घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। 
विज्ञापन

रिपोर्टिंग पुलिस चौकी झंडी के गांव भंगाइया चाट निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया कि परिवार के सभी लोग घर पर ताला लगाकर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने गए थे। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे घर के अंदर चोर घुस आए और कमरे का ताला तोड़कर बक्से में रखीं दो सोने की झुमकी, तीन जोड़ी मटर माला, दो सोने की चैन, चार जोड़ी कुंडल और टॉप्स तथा करीब सवा किलो चांदी सहित बर्तन, कपड़ा और 10 हजार हजार की नकदी उठा ले गए। जब जगदीश परिवार के साथ घर लौटे तो देखा कि कमरे का ताला खुला था और जेवर से भरा बक्सा गायब था। जगदीश ने बताया कि चोरों ने बक्से के अलावा किसी अन्य सामान को हाथ भी नहीं लगाया है। 
विज्ञापन

इस संबंध मे थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली हैं जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और रात मे चौकी पुलिस को जानकारी हो गई थी और वह नही गई तो गलत हैं और उनसे जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह के अनुसार मामले की सूचना मिली है। मौके पर गया था। जांच करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed