फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   jailar

पुराने अधीक्षक से कैसे खाली होगा आवास!

Fri, 12 Dec 2014 06:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 12 Dec 2014 06:52 PM IST
विज्ञापन
jailar
पुराने जेल अधीक्षक से सरकारी बंगला कैसे खाली कराया जाए ? यह सवाल मौजूदा
विज्ञापन
जेल अधीक्षक एचआर दोहरे को परेशान कर रहा है। अधीक्षक को एक आवास की दरकार है लेकिन उनका सरकारी बंगला अब तक खाली नहीं हुआ है। बंगले में विभाग से निलंबित चल रहे पुराने जेल अधीक्षक आरके त्रिपाठी अभी रह रहे हैं। मजबूरन अधीक्षक को डिप्टी जेलर के आवास में रहना पड़ रहा है।
बता दें कि 30 सितंबर को जिला जेल गेट से तमंचा लहराते हुए आजीवन कारावास के दो कैदी अजय उर्फ दद्दा तिवारी और गोला क्षेत्र का रविंद्र लोध फरार हो गए थे। इसके बाद जेल अधीक्षक आरके त्रिपाठी और डिप्टी जेलर एके मिश्रा को निलंबित कर किया गया था। हालांकि बाद में डिप्टी जेलर बहाल हो गए थे लेकिन अधीक्षक को अभी बहाल नहीं किया गया है। नए अधीक्षक के रूप में एचआर दोहरे की तैनाती हुई लेकिन चार महीनों में उन्हें सरकारी बंगला नहीं मिला। अधीक्षक एचआर दोहरे ने दो महीने पहले इस बाबत आईजी से लेकर डीआईजी कारागार तक शिकायत की लेकिन अभी तक बंगला खाली करने के संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं आया है। ऐसे में मौजूदा अधीक्षक जेल परिसर में ही बने एक डिप्टी जेलर के आवास में रहने को मजबूर हैं।
जेल अधीक्षक खीरी एचआर दोहरे ने बताया कि मैं चार महीने से आवास को लेकर भटक रहा हूं। इस संबंध में आईजी, डीआईजी को भी पत्र भेजा लेकिन अभी कोई निर्देश नहीं आया है। ऐसे में मैं असुरक्षित तरीके से रह रहा हूं। सुरक्षा तो छोड़िए, एक सिपाही के अलावा अन्य कोई कर्मी हमारे पास नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed