फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ishrat was hatched by his abduction

इशरत ने ही रची थी अपने अपहरण की साजिश

Mon, 12 Oct 2015 07:41 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Mon, 12 Oct 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
Ishrat was hatched by his abduction
थाना क्षेत्र फूलबेंहड़ के ग्राम झमपुरवा निवासी इशरत ने अपनी ससुराल  वालों को फंसाने के लिए अपने अपहरण की साजिश रची थी। जांच के बाद पुलिस ने इशरत को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र फूलबेंहड़ के ग्राम झमपुरवा निवासी इशरत के परिवार वालों ने आठ अक्तूबर को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी कि इशरत पत्नी से चल रहे मुकदमे को लेकर पेशी पर लखीमपुर गया था वहीं से उसका अपहरण हो गया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच की। पुलिस को पहले ही इशरत के परिवार वालों की बात पर शक था जो जांच में साफ हो गया। सोमवार को पुलिस ने इशरत को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सदर के एसएसआई रामअवतार यादव ने बताया कि इशरत की शादी थाना क्षेत्र फूलबेंहड़ के ग्राम देवरिया से हुई थी। इसके बाद उसकी छुड़ौती हो गई थी इसका मुकदमा चल रहा था। इशरत के मौसा उस्मान निवासी नरी थाना फूलबेंहड़ ने इशरत को अपने फर्जी अपहरण की प्लानिंग बताकर ससुराल वालों को फंसाने की सलाह दी। मौसा द्वारा बताई गई योजना के अनुसार ही इशरत के परिवार वालों ने पुलिस को इशरत के अपहरण की सूचना दी। सोमवार को जेल चौकी इंचार्ज हंसमती ने इशरत को गिरफ्तार कर लिया। इशरत ने पुलिस को बताया कि वह भोपाल भाग गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed