{"_id":"593aeae34f1c1b8d6b9c7f8c","slug":"inter-student-hangs-on-failure","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेल होने पर इंटर के छात्र ने फांसी लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेल होने पर इंटर के छात्र ने फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Demo pic
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजल्ट देखकर लौटा तो मायूस था
घरवालों ने समझाया तो खेतों की ओर चला गया
कोतवाली क्षेत्र के नैनापुर गांव के एक छात्र ने इंटर में फेल होने के कारण बाग में एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
नैनापुर गांव निवासी शत्रोहन लाल मौर्या का 17 वर्षीय पुत्र अतुल मौर्या रफी अहमद उस्मानी इंटर कालेज, कफारा का छात्र था। घरवालों के अनुसार अतुल शुक्रवार की दोपहर को घर से इंटर का रिजल्ट देखने साइकिल से रमियाबेहड़ कस्बा गया था। वहां से वह शाम करीब साढ़े छह बजे लौटा तो बेहद मायूस था। पूछने पर फेल होने की बात बताई और रोने लगा। इस पर घर वालों ने उसे काफी समझाया, फिर वह खेत देखने की बात कहकर निकला। देर शाम करीब पौने आठ बजे खेतों की ओर शौच गए लोगों ने गांव से सटे बाग में कटहल के एक पेड़ से अतुल का लटकता शव देखा। लोगों की सूचना पर रोते-बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। कोतवाली के एसएसआई दिनेश यादव ने बताया कि उसने अपनी शर्ट से गमछा जोड़कर फांसी लगाई है। परिवार वाले पुलिस कार्रवाई से इनकार कर रहे हैं, लेकिन वह शनिवार को पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराएंगे।