फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inspector martyr 's family released the 20th day of the hunger strike

शहीद दरोगा के परिवार का अनशन 20वें दिन जारी

Mon, 02 Nov 2015 07:24 PM IST
खीरी टाउन
खीरी टाउन Updated Mon, 02 Nov 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
Inspector martyr 's family released the 20th day of the hunger strike
शहीद दरोगा के परिवार वालों की मांग न माने जाने पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को उद्योग व्यापार मंडल श्याम बिहारी गुट ने समर्थन दिया। इसके अलावा अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों संग इंजीनियर मनोज गुप्ता की मां किरनबाला गुप्ता भी अनशनस्थल पर पहुंचीं।
विज्ञापन

स्वर्गीय मनोज मिश्रा संघर्ष मोर्चा के संयोजक आचार्य संजय मिश्र की अगुआई में 14 अक्तूबर से दरोगा के परिवार वाले गांव हरदासपुर में अनशन पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि मामले की सीबीआई जांच हो, 50 लाख का मुआवजा दिया जाए, दो आश्रितों को नौकरी और शहीद का दर्जा मिले, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मुलाकात में सिर्फ शहीद के परिवार वालों की मदद करने का ही आश्वासन दिया है। इधर 20वें दिन अनशन पर उद्योग व्यापार मंडल  श्यामबिहारी गुट के लोग बैठे। यहां जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, महामंत्री संजय गुप्ता, उमेश, राकेश मोहन गुप्ता, रामजी वर्मा, रोहित गुप्ता, रमाकांत,  सेवक सिंह अजमानी, अशोक तोलानी सहित तमाम लोग समर्थन देकर अनशन पर बैठे। उधर बसपा सरकार में औरैया में की गई इंजीनियर मनोज गुप्ता की हत्या से व्यवथित उनकी मां शशिबाला गुप्ता भी सोमवार को हरदासपुर पहुंचीं और परिवार वालों से अपना दुख साझा किया।
विज्ञापन

सांसद जुगुल के साथ दिल्ली में राजनाथ से मिले भाजपाई
दरोगा मनोज मिश्रा हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने के लिए राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर के साथ भाजपा नेता उमाशंकर मिश्रा गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मिले। दरोगा मनोज के पिता की ओर से एक मांग पत्र भी उन्हें सौंपा। सांसद ने दरोगा को शहीद का दर्जा दिए जाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed