Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   One lakh rupees siphoned from account after sending an APK file

Yamuna Nagar News: एपीके फाइल भेजकर खाते से निकाले एक लाख रुपये

Mon, 16 Nov 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 16 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees siphoned from account after sending an APK file
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने अब ई-चालान का नया तरीका अपनाना शुरू कर दिया है। ऐसा ही मामला सेक्टर-18 निवासी रवि कुमार के साथ सामने आया है। साइबर ठगों ने उसे व्हाट्सएप पर ई-चालान की फाइल भेजी।
लिंक पर क्लिक करते ही युवक का मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद खाते से एक लाख रुपये कटने का मैसेज आ गया। थाना साइबर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
रवि कुमार ने साइबर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ नवंबर को वह अपना मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से ई-चालान के नाम से एपीके फाइल आई। उसे लगा कि शायद पुलिस की ओर से उसके वाहन का कोई चालान काटा गया है।
विज्ञापन

चालान की जानकारी लेने के लिए उसने जैसे ही फाइल पर क्लिक किया तो मोबाइल हैक हो गया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर बैंक खाते से एक लाख रुपये कटने का संदेश आया। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने बैंक जाकर भी लेनदेन के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से भी उसे कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिल पाई। इसके बाद उसने साइबर पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठगी की गई रकम किन-किन बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है।

एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें : रजत
शहर के साइबर विशेषज्ञ रजत ग्रोवर का कहना है कि मोबाइल पर किसी भी अनजान नंबर से आई एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करनी चाहिए। साइबर ठग ई-चालान, बैंक अपडेट और अन्य सरकारी सेवाओं के नाम पर ऐसी फाइल भेजते हैं। इन पर क्लिक करने से मोबाइल में संदिग्ध एप इंस्टॉल हो सकता है और निजी जानकारी व बैंकिंग संबंधी विवरण ठगों तक पहुंच सकते हैं। किसी भी चालान की जानकारी के लिए आधिकारिक सरकारी पोर्टल का ही इस्तेमाल करें। अनजान लिंक या फाइल पर क्लिक करने से बचें। ठगी होने पर तुरंत बैंक और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed