Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Husband and wife face off over sale and purchase of flat worth Rs 40 lakh, both file FIR

Varanasi News: 40 लाख के फ्लैट की खरीद-बिक्री में पति-पत्नी आमने-सामने, दोनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Mon, 16 Nov 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife face off over sale and purchase of flat worth Rs 40 lakh, both file FIR
वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के मकबूल आलम रोड स्थित रुद्रा संतुष्टि अपार्टमेंट में 40 लाख रुपये के फ्लैट की खरीद-बिक्री का विवाद पति-पत्नी के बीच कानूनी लड़ाई तक पहुंच गया है। पत्नी ने पति और उसके भतीजे पर दहेज उत्पीड़न, खाते से रुपये ट्रांसफर कराने और नकदी व वाहन ले जाने का आरोप लगाया है। वहीं, पति ने फ्लैट के खरीदार दंपती पर भुगतान नहीं करने, मारपीट कर बंधक बनाने और नकदी व सामान लूटने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन

पत्नी की तहरीर के मुताबिक, उसका विवाह 26 मई 2018 को हुआ। आरोप है कि पति अश्वनी कुमार दुबे और उसका भतीजा गौरव मिश्रा दहेज में 30 लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। नाना से मिले मकबूल आलम रोड स्थित प्लॉट को 21 जुलाई 2026 को 40 लाख रुपये में बेचने के बाद दोनों ने रकम की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि चार और 18 अगस्त को धमकाकर उसके खाते से कुल 9.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। इसके अलावा 10 लाख रुपये नकद, कार और एक अन्य वाहन भी ले जाने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर छह वर्षीय बेटे के सिर पर पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी देने की बात भी तहरीर में कही गई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, पति अश्वनी कुमार दुबे की तहरीर के अनुसार, 21 जुलाई को हर्षवर्धन सिंह और उसकी पत्नी दीक्षा सिंह ने उपनिबंधक कार्यालय में 40 लाख रुपये में फ्लैट की रजिस्ट्री कराई थी। दोनों के खातों में 20-20 लाख रुपये भेजने की बात कही गई थी लेकिन रजिस्ट्री के बाद भुगतान नहीं किया गया। रुपये मांगने पर 20 अक्तूबर को आरोपी तीन-चार लोगों के साथ फ्लैट पर पहुंचे और मारपीट कर उसे कमरे में बंधक बना लिया। आरोप है कि इस दौरान अलमारी तोड़कर 5.50 लाख रुपये नकद, करीब 50 कारतूस, बुलेटप्रूफ जैकेट, गृहस्थी का सामान और जमीन से जुड़े कागजात उठा ले गए। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति और उसके भतीजे के खिलाफ जबकि पति की तहरीर पर हर्षवर्धन सिंह, उसकी पत्नी दीक्षा सिंह और तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed