{"_id":"588b39f94f1c1b380fcf55e1","slug":"including-two-children-were-killed-in-road-accidents-the-injured-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बालक सहित दो की गई जान, महिला घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में बालक सहित दो की गई जान, महिला घायल
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
ईसानगर और फूलबेहड़ क्षेत्र में हुईं घटनाएं
थाना ईसानगर क्षेत्र में बुधवार को बोलेरो चालक ने मां-बेटे को टक्कर मार दी, जिससे मां घायल हो गई और उसके पुत्र की मौत हो गई। उधर फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में तेतारपुर के पास मानसिक मंदित अधेड़ महिला को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी जान चली गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ईसानगर। साधन सहकारी समिति रुद्रपुर में ध्वजारोहण कार्यक्रम हो रहा था। समारोह में पड़ोस की रहने वाले सोनेलाल, पत्नी सीमा देवी और एक वर्षीय पुत्र दुर्गेश के साथ शामिल हुए हुए। मिष्ठान वितरण चल रहा था। इसी बीच परिसर में खड़ी एक बोलेरो का चालक गाड़ी पीछे करने लगा। इसी दौरान अचानक बोलेरो ने सीमा और उसके पुत्र दुर्गेश को टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सीमा को एंबुलेंस से पीएचसी ईसानगर लाया गया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ शिवानंद यादव ने बताया सोनेलाल की तहरीर पर गांव डेबर निवासी चालक आफाक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।
महेवागंज। लखीमपुर- शारदानगर मार्ग पर गुरुवार देर रात फूलबेहड़ क्षेत्र में तेतारपुर के पास अज्ञात वाहन चालक ने गांव बड़ागांव निवासी 65 वर्षीय नासिरा बानों को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि नासिरा बानो मानसिक मंदित थीं। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।