फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Including three soldiers will be recorded on nine reports

तीन सिपाहियों समेत नौ पर दर्ज होगी रिपोर्ट 

Thu, 11 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Thu, 11 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Including three soldiers will be recorded on nine reports
पु‌ल‌िस
- सीजेएम कोर्ट ने दिए एफआईआर दर्ज करने के निर्देश 
विज्ञापन

- सूरगतनगर में दीवार तोड़े जाने का मामला 

थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव सूरतनगर में दीवार तोड़े जाने और मारपीट करने के मामले में सीजेएम ने थाने में तैनात तीन सिपाहियों समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश एसओ सिंगाही को दिए हैं। 

ग्राम सूरतनगर निवासी जानकी देवी ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 19 जून 16 को उसने अपनी जमीन पर छह फुट की दीवार बनाई थी। सिंगाही थाने के सिपाही मनोज तिवारी, महेंद्र वर्मा और प्रेमचंद रावत विपक्षी संजय आदि से मिल गए और उसके पति कढ़िले और एक रिश्तेदार को घर से पकड़ ले गए। इधर विपक्षियों ने उसकी दीवार गिरानी शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो विपक्षी उसके घर घुस आए और मारपीट की। सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। बचाने आए पुत्र दिलीप को भी मारापीटा। महिला का आरोप है कि तीनों सिपाहियों ने उसके पति और रिश्तेदार को बांधकर जमकर मारापीटा। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज किए बिना उसका मेडिकल परीक्षण कराया। उसने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन एसपी ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। सीजेएम कोर्ट ने सिपाही मनोज तिवारी, महेंद्र वर्मा, प्रेमचंद रावत के अलावा संजय, छैलू लवकुश, बनवारी, सुरेश और कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश एसओ सिंगाही को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed