फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Including bus owner Two reports on

बस मालिक समेत  दो पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 27 Jul 2016 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 27 Jul 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
Including bus owner Two reports on
poison - फोटो : amar uajal
प्राइवेट बस के कंडक्टर की खुदकुशी का मामला
विज्ञापन

जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर हुई कार्रवाई

 मोहल्ला शिवपुरी निवासी कंडक्टर बटेश्वर प्रसाद मिश्रा की खुदकुशी के मामले में कोतवाली पुलिस ने बस मालिक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के पुत्र ने आरोपियों के खिलाफ वेतन मांगने पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि मोहल्ला शिवपुरी निवासी 50 वर्षीय बटेश्वर प्रसाद मिश्रा एक प्राइवेट बस में कंडक्टर थे। मंगलवार को बस में गंभीर हालत में मिलने पर कंडक्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई थी। मृतक की जेब से सुसाइड नोट निकला था, जिसमें मौत का जिम्मेदार मोनू राना को बताया गया। मृतक के पुत्र गौरव मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कई महीनों से बस मालिक ने वेतन नहीं दिया था, जिससे परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। मंगलवार को कंडक्टर ने बस मालिक मोनू राना से वेतन मांगा था, जिस पर उसकी पिटाई कर प्रताड़ित किया गया। इससे क्षुब्ध होकर कंडक्टर ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मोनू राना उर्फ रविंदर सिंह और फूलबेहड़ निवासी इश्तियाक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच एसआई मिथिलेश श्रीवास्तव को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed