Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: अवैध कॉलोनी तोड़ने का विरोध करने पर पूर्व चेयरमैन समेत दो पर एफआईआर

Thu, 26 Nov 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
crime news
बड़ौत। बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को बड़ौत में अमीनगर सराय मार्ग पर श्रीराम इंटर कॉलेज के पास अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। डीएम दिव्यांशु पटेल व एसपी पूर्णेंदु सिंह खुद वहां पहुंचे और वहां बुलडोजर चलवाया गया। वहां विरोध करने पहुंचे भाजपा के पूर्व चेयरमैन अमित राणा, गौरव जैन समेत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

जिला योजनाकर प्रभोत कुमार पॉल ने बताया कि अमीनगर सराय मार्ग पर रविंद्र कुमार, जितेंद्र व मेहंदी हसन जमीन पर 12 हजार वर्ग मीटर में कॉलोनी काट रहे थे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने अक्तूबर 2025 में नक्शा पास करने के लिए नोटिस जारी किया तो ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया। इसके बाद रुपये जमा नहीं कराए गए तो नक्शे का आवेदन निरस्त कर दिया। इसके बाद भी कॉलोनी विकसित की जा रही थी और इसकी शिकायत लगातार अधिकारियों के पास की जा रही थी। प्राधिकरण की टीम को लेकर बुधवार को डीएम व एसपी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

जिला योजनाकार ने बताया कि वहां बुलडोजर चलवाना शुरू किया गया तो वहां गौरव जैन व उनके लठैत अमित राणा पहुंच गए। वह कार्रवाई का विरोध करने लगे। इसपर डीएम व एसपी ने उनसे कहा कि जब वह जमीन उनकी नहीं है तो वह विरोध करने क्यों आए हैं। इसके बाद वह शांत हो गए। डीएम ने बताया कि बड़ौत में कुछ जमीनों को खरीदे बिना ही दबंद लोग उन पर प्लॉट काटकर लोगों को बेच रहे हैं। इस तरह से सरकार को बड़ा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इसका कोई विरोध करता है तो उनको धमकी दी जाती है। डीएम ने कहा कि ऐसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पूर्व चेयरमैन अमित राणा पर दूसरी प्राथमिकी अवर अभियंता अजित कुमार ने दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा कि वह बड़ौत में अवैध कॉलोनी ध्वस्त करने गए थे। वहां पूर्व चेयरमैन अमित राणा आए और टीम को धमकी देेने लगे। इस मामले में भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। वहीं पूर्व चेयरमैन अमित राणा का कहना है कि वह केवल जनप्रतिनिधि होने के कारण वहां गए थे। इस तरह से गलत प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed