फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the name of providing jobs to millions busted cheating

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का भंडाफोड़

Mon, 14 Sep 2015 05:38 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 14 Sep 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
In the name of providing jobs to millions busted cheating
गन्ना विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इन अभियुक्तों ने दो लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए थे, जिसमें एक युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। युवक जब ज्वाइन करने के लिए गन्ना समिति कार्यालय गोला पहुंचा, तो उसके पैरो तले से जमीन ही खिसक गई। इसके बाद मामला कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा और लंबी तफ्तीश के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ सके।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला महाराजनगर निवासी दीपक कुमार और फरधान निवासी अल्लादित्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जनवरी 2015 में दो लोगों मोहल्ला भरतपुरी कॉलोनी निवासी रामपाल और फरधान क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी सदानंद ने उनसे संपर्क कर गन्ना विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बाद उन्होंने विश्वास करते हुए दोनों आरोपियों को तीन लाख 29 हजार रुपये बतौर घूस दिए, जिसमें अल्लादित्ता ने एक लाख 99 हजार और दीपक कुमार ने एक लाख 30 हजार की रकम आरोपियों को दी। इसके बाद फरवरी में अल्लादित्ता के नाम नियुक्ति पत्र दिया गया, जिसमें उसकी नियुक्ति जिला गन्ना कार्यालय लखीमपुर में दर्शाते हुए गन्ना समिति गोला गोकर्णनाथ में 24 मार्च 2015 को ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए। तय तिथि पर अल्लादित्ता गन्ना विकास कार्यालय गोला पहुंचा, जहां उसके नियुक्ति पत्र को फर्जी बताते हुए लौटा दिया गया। इसके बाद उसने दोनों आरोपियों से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन वह उनसे नहीं मिल। खुद को ठगे जाने का अहसास होने पर दोनों पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने आरोपी रामपाल और सदानंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की, तो सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
विज्ञापन

--
आरोपियों के खिलाफ इन धाराओं में कार्रवाई
मामले की विवेचना कर रहे मिश्राना चौैकी इंचार्ज आरबी सिंह ने बताया कि आईपीसी 419, 420, 467, 468, 471, 406 धाराओं में कार्रवाई की गई है। तफ्तीश में कुछ और नाम सामने आए हैं, जिनसे जल्द ही पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नियुक्ति पत्र कहां से जारी हुआ
पूरे प्रकरण में सबसे अहम है गन्ना आयुक्त के फर्जी हस्ताक्षर से जारी नियुक्ति पत्र। इसको लेकर पुलिस ने जालसाजों से पूूछताछ की, जिसमें रामस्वरूप का नाम सामने आया है। एसएसआई राम अवतार यादव ने बताया कि आरोपियों के कबूलनामे से प्रतीत हो रहा है, कि पकड़े गए दोनों जालसाज रैकेट के प्यादे भर हैं। अभी और बड़े नामों का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed