फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In the case of smuggling out bogus contract guarantors

सुपारी तस्करी के मामले में जमानतदार फर्जी निकले

Wed, 06 May 2015 08:21 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 06 May 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की सुपारी की तस्करी के मामले में पकड़े गए आरोपियों की रिहाई के लिए कोई जुगत काम नहीं आई और एसीजेएम डॉ. दीनानाथ की सतर्कता से इस फर्जीवाडे़ का खुलासा हो गया। प्राथमिक जांच के बाद एसीजेएम कोर्ट ने एक वकील सहित पांच लोगों के खिलाफ अदालत से धोखाधड़ी समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नेपाल के रास्ते तस्करी कर भारत में लाई जा रही करोड़ों रुपये की सुपारी को संपूर्णानगर पुलिस ने पकड़ा था, पुलिस के मुताबिक ढाई करोड़ से भी अधिक की सुपारी को बिना टेक्स दिए समुचित प्रपत्रों के बिना जालसाजी से लाया जा रहा था। मामले में हापुड़ जिले के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के  रसूलपुर निवासी सुरेश कुमार और पड़ोसी पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोई निवासी जाहिद हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जमानत मंजूरी के बाद जालसाज व्यक्तियों ने अदालत से भी धोखाधड़ी करने में गुरेज नही किया।
विज्ञापन

ये हैं जमानतदार
अभियुक्त सुरेश की रिहाई के लिए उमाशंकर निवासी ओदरहना और रामप्रसाद निवासी ज्ञानपुर के कागजात पेश हुए, तो जाहिद की जमानत के लिए सुमनदेवी निवासी ज्ञानपुर व महेश निवासी ओदरहना ने एक मुंशी के साथ अदालत आकर अपने कागजात पेश किए, इनकी ओर से फर्जी इंतखाब खतौनी, फर्जी पहचान पत्र के अलावा कोतवाली और तहसीलदार की फर्जी मुहर लगी झूठी सत्यापन आख्या पेश करते हुए मुल्जिमान की रिहाई की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकील पर भी रिपोर्ट के निर्देश
इस पूरे मामले में केवल उमाशंकर का पता ही तस्दीक हुआ बाकी जमानतदारों के नाम और पते फर्जी निकले, इन सबके  सत्यापन एक अधिवक्ता के नाम से किए गए। लिहाजा वकील और घटना में शामिल मुंशी के खिलाफ भी  मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed