ट्रक ने वैगनआर को मारी टक्कर, महिला मरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी रोड पर स्थित कस्बा
लखीमपुर
के मोहल्ला महाराजनगर निवासी
पवन अपने परिवार के साथ दिल्ली
में रहते हैं और वहीं पर उनकी
दुकान है। पिछले दिनों पवन
महाराजनगर आए थे। बताते हैं
बुधवार की सुबह पवन अपनी 30
वर्षीय
पत्नी मनोरमा,
ससुर
रामकिशोर,
सास
रानी,
साली
नंदनी निवासी आलमनगर जिला
सीतापुर के अलावा पवन की पुत्री
गुनगुन और पांच वर्ष की पुत्री
माही के साथ वैगनआर से जा रहे
थे। पवन कार चला रहे थे। पवन
ने बताया कि सिकंद्राबाद में
सामने से ट्रक गलत दिशा में
आ गया और कार को टक्कर मार दी,
हादसे
में पवन को मामूली चोटें आईं,
जबकि
अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी
हो गए। आनन-फानन
में सभी घायलों को जिला अस्पताल
लाया गया,
जहां
इलाज शुरू होने से पहले ही
मनोरमा की मौत हो गई। मनोरमा
के शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया गया है। वहीं पुलिस
ने ट्रक को कब्जे में ले लिया
है।