फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In an effort to self-immolation The fire burned six homes

आत्मदाह के प्रयास में आग से छह घर जले

Mon, 08 Jun 2015 08:01 PM IST
मितौली
मितौली Updated Mon, 08 Jun 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
In an effort to self-immolation The fire burned six homes
थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में एक महिला ने गृह कलह से तंग आकर खुद को आग ली, जिससे उसका घर धू-धूकर जलने लगा। इसकी चपेट में आकर पड़ोस के छह घर जलकर स्वाहा हो गए। गंभीर रूप से जली महिला को इलाज के लिए सीएचसी बेहजम भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब एक बजे रसूलपुर निवासी छोटेलाल की 40 वर्षीय पत्नी सरोजनी ने खुद को आग लगा ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस में रहने वाले कमलेश, छोटे, गया प्रसाद, पुत्तु, सुकई और जगदीस के घरों को भी जला कर राख कर दिया है। इनके घरों में साइकिल, अनाज, कपडे़, चारा मशीन आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आत्महत्या के प्रयास में अधजली सरोजनी ने बाद में फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया, जिसे देख ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर उसे बचा लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ मिथिलेश दीक्षित, एसओ जावेद अख्तर तथा राजस्व विभाग के रामदत्त, रामेंद्र अवस्थी, गौरव गुप्ता ने जांच कर आगजनी से  हुई क्षति कि रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed