{"_id":"58d6b2be4f1c1bfc411a158b","slug":"illegal-meat-shops-were-removed-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मांस की दुकानों को पुलिस ने हटवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध मांस की दुकानों को पुलिस ने हटवाया
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
Updated Sat, 25 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीरा में पुलिस ने साप्ताहिक बाजार में अवैध रूप से लगने वाली मांस की दुकानों को हटवा दिया। सुबह से भीरा पुलिस बाजार में जमी रही तथा जो भी विक्रेता दुकानें लगाने आया उसको पुलिस ने भगा दिया। साथ ही कड़ी चेतावनी भी दी है कि बगैर लाइसेंस कोई भी दुकानें नहीं चलाने दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त गौरीफंटा कोतवाली पुलिस ने भी मांस विक्रेताओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने कजरिया, सूंढ़ा सहित बनगवां आदि गांवों में अभियान चलाकर अवैध रूप से मांस बेंचने वालों की दुकानें बंद कराईं। कोतवाली क्षेत्र के बनगवां, कजरिया में कोतवाल अजीत कुमार सिंह ने दलबल के साथ दुकानों को बंद कराया। जबकि सूंढ़ा, बनगवां में चौकी इंचार्ज तुलसीराम चौरसिया, हेड कांस्टेबल हरिशंकर यादव, देव नारायण, जयप्रकाश वर्मा, संदीप पाल, रूप कुमार आदि पुलिस बल ने अवैध रूप से संचालित मुर्गा, मछली आदि मांस की दुकानों को बंद कराकर उनको चेतावनी दी है।
मछली मंडी में भी अवैध दुकानें
पलिया। सिनेमा चौराहे और मछली मंडी में मांस बेंचने के लिए कुल आठ लाइसेंस जारी किए गए थे। अकेले मछली मंडी में ही 20-25 दुकानों का संचालन आज भी किया जा रहा है। इसमें पुलिस की भूमिका संदिग्ध है। लोगों के अनुसार पुलिस की साठगांठ से ही यहां अवैध कारोबार को संरक्षण मिल रहा है। इस बारे में एसडीएम शादाब असलम का कहना है कि सभी अवैध मांस दुकानों को हटवाया जाना है, जल्द ही कार्रवाई होगी। एसओ पीके झा ने कहा कि अभी मछली मंडी की दुकानें हटाने को लेकर कोई तैयारी नहीं है।