फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If not bribe policemen Charged with assault

रिश्वत न देने पर सिपाहियों  पर मारपीट का आरोप 

Sun, 29 May 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 29 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 If not bribe policemen Charged with assault
- फोटो : demo

विज्ञापन
पीड़ित युवक ने एसपी से की शिकायत
थाना फूलबेहड़ के गांव जमुनिहा निवासी कुंज बिहारी ने रिश्वत न देने पर थाने के दो सिपाहियों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

गांव जमुनिहा निवासी कुंजबिहारी ने बताया कि उसका गांव के ही दो लोगों से पुश्तैनी रास्ते को लेकर विवाद है। जिसकी उसने लिखित तहरीर थाने पर दी थी। जिस पर शनिवार को दो सिपाही गांव पहुंचे। पूछताछ करने के बाद सिपाहियों ने उसे रास्ता दिलवाने का आश्वासन दिया और तीन हजार रूपये मांगे। जिस पर वह रुपये देने के लिए राजी हो गया। सिपाहियों के कहने पर वह घर रुपये लेने चला गया। इसी बीच सिपाहियों ने विपक्षी को बुला लिया। उसके वापस लौटने पर पुलिस वालों ने नापजोख शुरू कर दी। आरोप है कि सिपाहियों ने नापजोख के बाद उससे पैसे मांगे तो उसने देने से इंकार कर दिया। जिस पर सिपाहियों ने उसकी पिटाई कर दी और जातिसूचक शब्द कहे। पिटाई से उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। घर वालों ने उसे एंबुलेंस 108 से पतरासी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे उपचार के बाद घर भेज दिया। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर आरोपी सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed