फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   If crop waste The farmer gave life

फसल हुई बर्बाद तो किसान ने देदी जान

Thu, 23 Apr 2015 06:13 PM IST
ओयल
ओयल Updated Thu, 23 Apr 2015 06:13 PM IST
विज्ञापन
If crop waste The farmer gave life
बेमौसम बारिश और ओले गिरने से बर्बाद हुई गेहूं की फसल देखकर सदमे में तहसील सदर अंतर्गत ओयल के मोहल्ला मुराउन टोला निवासी 37 वर्षीय किसान बाबूराम ने बाग में एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौत से पत्नी और तीनों पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है। कसबे में भी शोक है। पुलिस वालों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

बाबूराम पांच भाइयों में सबसे छोटा है। उसे हिस्से में मात्र ढाई बीघे खेत मिला था। परिवार में पत्नी मोहिनी के अलावा तीन बेटियां क्रमश: 14 वर्षीय सुष्मिता, 12 वर्षीय शिप्रा और सात वर्षीय मानसी हैं। परिवार में अकेले कमाने वाला बाबूराम कम खेती के कारण सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर किसी तरह परिवार चलाता था। इस बार उसने गेहूं बोया तो अच्छी फसल देख वह काफी खुश था, लेकिन जब फसल काटने की नौबत आई तो बालियों में एक दाना न देख वह परेशान रहने लगा। बुधवार को दोपहर लगभग ढाई बजे बाबूराम घर पर गेहूं कटाई के लिए मजदूर लाने की बात कहकर निकला और देर शाम तक नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। बुधवार की रात करीब आठ बजे परिवार वालों को बाबूराम की लाश मोहल्ले के ही बीटू सिंह के आम के बाग में एक पेड़ से लटकती हुई मिली। यह देख परिवार वाले रोने बिलखने लगे। कसबे में जिसने सुना वही सन्न रह गया। सूचना पर पहुंचे ओयल चौकी इंचार्ज संदीप यादव ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। गुरुवार को एसडीएम सदर एसपी सिंह और तहसीलदार नीरज प्रसाद पटेल ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

डीएम-खीरी किंजल सिंह ने बताया कि किसान ने किस हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या की, इसकी जांच की जा रही है। एसडीएम की जांच आख्या के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed