{"_id":"5707aa634f1c1bf359c810c8","slug":"identification-of-the-bodies-were-burnt-after-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या करने के बाद जलाए गए शव की हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या करने के बाद जलाए गए शव की हुई शिनाख्त
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 08 Apr 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
मृत्यु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- खीरी थाना के अशोगापुर निवासी इंद्रजीत उर्फ गुड्डू का निकला शव
- टीशर्ट के टुकड़े से मृतक के परिवार वालों ने शव पहचाना
- परिवार वालों ने खीरी थाने में बुधवार को दर्ज कराई गुमशुदगी
सदर कोतवाली की राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में मुड़िया खेड़ा-मानपुर संपर्क मार्ग पर पीपल के पेड़ के नीचे मिले अधजले शव की शुक्रवार को शिनाख्त हो गई है। शुक्रवार को अखबार में छपी खबर पढ़ने के बाद अशोगापुर से मंगलवार को गायब हुए इंद्रजीत के परिवार वालों को शंका हुई, तो शिनाख्त करने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। अधजले शव में टीशर्ट का टुकड़ा चिपका था, जिसे देखकर परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई, क्योंकि शंका सच साबित हुई। मृतक के बड़े भाई सुरेश कुमार ने एक महिला सहित दो लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
बता दें कि खीरी थाना के गांव अशोगापुर निवासी 35 वर्षीय इंद्रजीत उर्फ गुड्डू को चौपहिया वाहन से आए चार लोग पांच अप्रैल मंगलवार की दोपहर को अपने साथ बैठाकर ले गए थे, जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। मंगलवार की शाम तक इंद्रजीत के वापस न लौटने पर परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। दूसरे दिन बुधवार को परिवार वालों ने चौपहिया वाहन से बैठाकर ले गए चार लोगों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए खीरी थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। उधर, छह अप्रैल की देरशाम सदर कोतवाली की राजापुर चौकी क्षेत्र में मुड़िया खेड़ा-मानपुर संपर्क मार्ग पीपल के पेड़ के नीचे गन्ने की पाती में जलाई गई अधजली लाश बरामद हुई, तो सनसनी फैल गई। तब अधजले शव की शिनाख्त नहीं होने के कारण राजापुर चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में शिनाख्त कराने के लिए रखवाया था। इस मामले की खबर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी, जिसे पढ़कर परिवार वालों को शंका हुई। तो अधजली लाश की शिनाख्त करने के लिए मृतक का बड़ा सुरेश कुमार सदर कोतवाली पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई। लाश में चिपके टीशर्ट के टुकड़े को देखकर उसने शव की शिनाख्त अपने छोटे भाई इंद्रजीत उर्फ गुड्डू के तौर पर की। परिवार वालों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। बड़े भाई सुरेश निवासी परसा के मुताबिक छह भाइयों में से पांच भाई पैतृक गांव परसा में रहते हैं, लेकिन इंद्रजीत करीब 10 वर्षों से अपना मकान बनाकर परिवार समेत अशोगापुर रहता था। मृतक इंद्रजीत गुड़गांव में काम करता था, जहां से वह होली में आया था। तब से वह लखीमपुर या आसपास के गांवों में राजगीर का काम कर लेता था। मृतक के परिवार में पत्नी प्रेमा और छह बच्चे हैं।
खीरी एसओ ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए
अधजले शव की शिनाख्त होने पर खीरी एसओ एसके सिंह ने शुक्रवार को घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। मौके से पैर की हड्डियां बरामद हुई है। साथ ही राख और मिट्टी के नमूने लिए गए हैं, जिनकी फोरेसिंक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गांव की एक महिला समेत कुछ लोगों पर हत्या का शक
मृतक के भाई सुरेश कुमार ने गांव की एक महिला और उसके बेटे पर हत्या में शामिल होने का शक जताया है। कारणों के बारे में बताया है कि महिला भी इंद्रजीत के साथ काम करने गुड़गांव गई थी, जहां उसने किसी बात को लेकर हुए विवाद में जान से मारने की धमकी भी दी थी।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा तरमीम कर दिया जाएगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों को शीघ्र ही चिह्नित कर घटना का खुलासा किया जाएगा।- सतेंद्र कुमार सिंह, एसओ खीरी