फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Husband, wife hostage to misconduct

पति को बंधक बना पत्नी से दुराचार की कोशिश

Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। Updated Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Husband, wife hostage to misconduct
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे नवदंपति को बदमाशों ने घेरा 
विज्ञापन

इंदरानगर बंधे पर दिनदहाड़े वारदात, होमगार्डों ने बचाया 
अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं, तहरीर पर जांच कर रही है पुलिस

शारदानगर स्थित बालाजी मंदिर से पति के साथ घर वापस आ रही नवविवाहिता को इंदरानगर बंधे पर दिनदहाड़े बदमाशों ने घेर लिया और पति को बंधक बनाकर पत्नी के साथ दुराचार की कोशिश की। इसी बीच किसी ने बैराज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर दो होमगार्ड समय से मौके पर पहुंचने के कारण बड़ी घटना टल गई। होमगार्डों ने बहादुरी दिखाई और ग्रामीणों के सहयोग से तीनों बदमाशों को दबोचकर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।

कोतवाली धौरहरा के रमियाबेहड़ क्षेत्र का एक नवविवाहित दंपति शारदानगर स्थित बालाजी मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहा था। दोपहर बाद करीब चार बजे इंदरानगर बंधे पर पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और दोनों पर असलहे तान दिए। पति को कब्जे में लेने के बाद बदमाश पत्नी की तलाशी लेने लगे। उसके साथ छेड़छाड़ की और बंधे के नीचे ले गए। आरोप है कि बदमाशों ने दुराचार की कोशिश की। इसी बीच किसी ने बैराज पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वहां मौजूद होमगार्ड श्रीप्रकाश मौर्य और अखिलेश मिश्रा मौके पर पहुंच गए। होमगार्डों को देखकर तीनों बदमाश अपने असलहे पानी में फेंककर मौके से भागने लगे। होमगार्डों ने ग्रामीणों की मदद से बदमाशों का पीछा किया और आरोपी बेहननपुरवा निवासी अतीक, शरीफ और अमीन को दबोच लिया। होमगार्डों और ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर कोतवाली लाकर पुलिस को सौंप दिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। पीड़ित की तहरीर मिली है। जांच के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed