{"_id":"5a4e7e464f1c1b37198b4ef3","slug":"husband-kills-wife-for-not-returning-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल न लौटने से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल न लौटने से नाराज पति ने की पत्नी की हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
killer
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव लिधियाई स्थित ससुराल में आए युवक द्वारा अपनी पत्नी की हत्या किए जाने के मामले में दोनों के बीच मनमुटाव मुख्य कारण रहा। मृतका रीता देवी पिछले एक साल से मायके में ही रह रही थी, जबकि उसका तीन वर्षीय बेटा पिता राजवीर के साथ पसगवां थाने के गांव रामापुर में था। पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को घायल करने वाला राजवीर जिला सीतापुर में भर्ती है, जहां जाकर पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। हत्यारोपी पति ने बताया कि पत्नी को विदा कराने के लिए वह कई बार ससुराल गया, लेकिन वह साथ चलने को तैयार नहीं थी। न ही उसे अपने बच्चे की ही कोई चिंता थी।
लिधियाई निवासी रामलाल की पुत्री 28 वर्षीय रीता देवी की शादी छह वर्ष पहले सीतापुर के थाना पसगवां के गांव रामापुर निवासी राजवीर शुक्ला के साथ हुई थी। शादी के बाद एक बेटा हुआ, जिसके बाद पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। करीब एक साल से रीता अपने मायके लिधियाई में रह रही थी, जबकि बेटा तीन वर्षीय अनिकेत अपने पिता के साथ रामापुर में रहता था।
पुलिस के मुताबिक राजवीर, गीता को लेने ससुराल लिधियाई कई बार गया, लेकिन वह उसके साथ नहीं आई, जिस पर वह इस बार खतरनाक इरादे के साथ दो जनवरी 2018 (मंगलवार) को ससुराल पहुंचा और दूसरे दिन बुधवार की शाम पत्नी रीता को मैगलगंज में लगा मेला दिखाने ले गया। मेले में ही पत्नी को मार डालने के इरादे से उसने चाकू खरीदा, लेकिन वहां वह प्लान को अंजाम नहीं दे सका और ससुराल लौट आया। रात में पत्नी को अकेला पाकर कमरे में बुलाया, फिर चाकू से सीने और पेट पर ताबड़तोड़ कई प्रहार कर दिए। रीता की चीखें सुनकर उसकी भाभी और परिवार वाले कमरे की ओर दौड़े। अपने को घिरता देख हत्यारे राजवीर ने भी आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने पेट में चाकू घोंप लिया। दोनों पति-पत्नी को अचेत अवस्था में सीतापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने रीता को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजवीर का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
आरोपी पति करता था प्रताड़ित
मृतका के भाई राजीव कुमार ने बताया है कि राजवीर उसकी बहन के साथ मारपीट झगड़ा करता था। इसलिए रीता उसके साथ नहीं जा रही थी।
पीड़ित परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है, क्योंकि मृतका का पोस्टमार्टम सीतापुर में हुआ है। घायल आरोपी का इलाज सीतापुर में चल रहा है, जहां बयान लिए गए हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- घनश्याम राम, इंस्पेक्टर, मैगलगंज कोतवाली