फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Htyaropi husband The invoice

हत्यारोपी पति का चालान

Thu, 07 May 2015 08:23 PM IST
मैलानी
मैलानी Updated Thu, 07 May 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
Htyaropi husband The invoice
पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारने के आरोपी पति का पुलिस ने चालान भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

बुधवार को कोरियानी गांव स्थित मायके में रह रही जवाहर की पुत्री सिरमती को उसके पति ने जंगल किनारे स्थित रामानंद के खेत में कुल्हाड़ी से काट डाला था, जिससे सिरमती की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद भाग रहे अनिल को खेतों में काम कर रहे लोगों ने मैलानी रेलवे खाले कॉलोनी के पीछे खेतों से पकड़ा और पिटाई कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अनिल को अपने कब्जे में लेकर आलाकत्ल भी बरामद कर लिया था। पुलिस और परिवार वालों के मुताबिक सीतापुर के गांव बल्लीपुर थाना रामपुर मथुरा निवासी सूरजलाल के पुत्र अनिल के साथ सिरमती का विवाह आठ साल पहले हुआ था। शराब पीने की आदत के कारण अनिल ने अपना सब कुछ बर्बाद कर दिया और अंत में घर भी बेच दिया। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। अनिल कई बार सिरमती की पिटाई भी कर चुका था। परेशान होकर सिरमती दो साल पहले दोनों बच्चों किशन और सचिन के साथ मायके चली आई। अभी कुछ दिनों पहले वह ससुराल गई और फिर वापस मायके चली आई। घटना से छह दिन पहले अनिल कुरियानी आया और उसने यहीं रहने की योजना बनाई इसलिए वह छप्पर के लिए फूस लेने पत्नी के साथ बुधवार की शाम को गया। सूत्रों का कहना है कि वहां विवाद होने पर उसने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। पुलिस हिरासत में कुछ पूछने पर अब अनिल हत्या का कारण बताने के बजाए बहकी-बहकी बातें कर रहा है। पुलिस ने सिरमती के भाई कविराम की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अनिल को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed