फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Hrdua in bridge fall Clue of youth

हरदुआ पुल में गिरे युवक का सुराग नहीं

Sun, 12 Apr 2015 11:17 PM IST
धौरहरा खीरी
धौरहरा खीरी Updated Sun, 12 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Hrdua in bridge fall Clue of youth
क्षेत्र के  हरदुआ पुल से शनिवार की रात बाइक सहित गिरे युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। रात से ही युवक की तलाश के लिए पुलिस और ग्रामीण प्रयास में जुटे हैं। पुलिस ने युवक की तलाश के लिए निघासन क्षेत्र से गोताखोरों को बुलवाया है। वहीं हरदुआ पुल पर रविवार को भी ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।  इस दौरान पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि हरदुआ पुल पर रेलिंग बनाने को लेकर शासन से मांग की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि कफ ारा की ओर से बंभौरी गांव के बाल गोविंद भार्गव का पुत्र सुरेश अपने साथी छोटू और रिंकू के साथ एक बाइक पर आ रहा था। शनिवार रात करीब नौ बजे बाइक नीचे खाई में गिर गई, जिसमें छोटू और रिंकू को तो राहगीरों ने बचा लिया, लेकिन बाइक के पीछे बैठा 25 वर्षीय सुरेश पुल के नीचे नाले में जा गिरा और डूब गया। रात से ही सुरेश की खोज में लगी धौरहरा पुलिस और स्थानीय गोता खोर तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका पता नहीं लग सका है। कोतवाल विजय प्रताप यादव ने बताया कि निघासन क्षेत्र के गोताखोर बुलाए गए हैं, जो जाल डाल कर खोजबीन कर रहे है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed